Posts

सोहबत का असर महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन

Image
  महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन जिस काम को करते थे उसे पूरी लगन के साथ करते थे। विज्ञान के रहस्यों को समझाने का उनका तरीका ऐसा था कि एक बार बताने पर सामान्य मनुष्य के दिलो दिमाग में वह बात बैठ जाती थी। आइंस्टीन को कई बार कॉलेज और यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने जाना होता था। उनके साथ उनकी कार का चालक भी साथ जाता और उनका लेक्चर बड़े ध्यान से सुनता था।  एक बार जब वह एक यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने जा रहे थे तब उनका चालक बोला कि सर आप जो लेक्चर देते हैं वो इतना आसान होता है कि एक बार सुनकर उसे कोई भी दे सकता है। इस पर आइंस्टीन ने कहा कि आज का लेक्चर तुम दोगे। उस यूनिवर्सिटी में आइंस्टीन को कोई पहचानता नहीं था। चालक और आइंस्टीन दोनों कार से उतरे और ड्राइवर ने यूनिवर्सिटी में जाकर लेक्चर देना शुरू कर दिया। किसी को इसकी आभास तक नहीं हुआ कि लेक्चर देने वाला आइंस्टीन नहीं कोई और है। जब लेक्चर पूरा हुआ तो ड्राइवर कार के पास पहुंचा ही था कि लोगों ने उससे सवाल शुरू कर दिए। इस पर उसने कहा कि इन आसान सवालों के जवाब तो मेरा ड्राइवर ही दे देगा। इसके बाद आइंस्टीन ने सवालों के जवाब देना शुरू कर द...

Gandhi Jayanti:बापू के जीवन से सीखें सफलता के ये 5 मंत्र

Image
  दुनिया भर को अहिंसा का मंत्र देने वाले महात्मा गांधी की 151वीं जयंती 2 अक्टूबर, 2020 को मनाई जाएगी। गांधीजी ने न सिर्फ देश को आजादी दिलवाई बल्कि अपने पूरे जीवन को एक प्रेरणा के रूप में लोगों के सामने रख दिया। बापू का जीवन उन लोगों को खास प्रेरणा देता है जो जीवन में आने वाली परेशानियों से जल्द घबरा जाते हैं। आइए सीखते हैं गांधी जी के जीवन से वो 5 गुण जो आपको भी ले चलेंगे सफलता की राह पर।     1-आपका भविष्य आपकी आज की सोच पर निर्भर है- आपका भविष्य इस बात पर निर्भर है कि आप आज क्या सोचते और करते हैं। लोग अकसर यही फैसले करने में गलतियां कर बैठते हैं। वे अपने कल के बारे में नहीं सोचते और सिर्फ 'आज' पर ही अपना समय, धन खर्च कर देते हैं। बापू कहा करते थे, अगर वर्तमान में फैसले सही होंगे तो भविष्य भी अच्छा होगा।  2-ज्ञान  बांटने से बढ़ेगा- कहते हैं कि ज्ञान जितना बांटोगे उतना बढ़ेगा। इसलिए सभी की मदद करें। इससे आपका व्यक्तित्व निखरेगा। ज्ञान बढ़ेगा।   3-धैर्य का दामन न छोड़ें- गांधीजी का तीसरा मंत्र कहता है कि कोई भी कार्य करते समय धैर्य का दामन न छोड़ें। किसी...

Success story || अपनी सोच से इंसान भिखारी या सम्राट होता है

Image
  एक जगह एक भिखारी सड़क के किनारे बैठकर बीस-पच्चीस वर्षों तक भीख मांगता रहा। फिर एक दिन उसे मौत आ गई और वो मर गया। जीवन भर उसकी यही कामना रही कि वो भी एक दिन सम्राट बन जाएं। लेकिन जिंदगीभर वो हमेशा दूसरों के आगे हाथ फैलाकर, एक-एक पैसा मांगता रहा। मांगने की आदत जितनी बढ़ती है, आदमी उतना ही बड़ा भिखारी हो जाता है। लेकिन इस भिखारी के साथ मांगने की वजह से इतना जरूर हुआ कि पच्चीस वर्ष पहले वह छोटा भिखारी था, पच्चीस वर्ष बाद पूरे नगर में प्रसिद्ध भिखारी हो गया था।   गांव के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार करवा दिया। गांव वालों ने वह जगह साफ कराने की सोची, जहां वह बैठा रहता था। गंदे कपड़े, टीन-टप्पर, बर्तन-भांडे सब सामान फिंकवा दिए। खोद-खादकर वहां की जमीन समतल कराने लगे। लेकिन जब मिट्टी खोदी तो सब हैरान हो गए। भीड़ जुटने लगी। वह भिखारी जिस जगह बैठा था, वहां बड़े खजाने गड़े हुए थे। वह सम्राट हो सकता था, लेकिन वह उन लोगों की तरफ हाथ पसारे रहा, जो खुद ही भिखारी थे। गांव के लोग आपस में बातचीत करते कह रहे थे, बड़ा अभागा था!  तभी वहां से एक संत गुजरे। उन्होंने हंसकर कहा कि उस अभागे की फिक्र छोड़ो।...

Success Story || सिर्फ सपने देखने से ही नहीं मिलती सफलता, इरादों का पक्का होना भी है जरूरी

Image
  सफलता का स्वाद चखने के लिए व्यक्ति का सिर्फ सपने देखना जरूरी नहीं है बल्कि उस सपने को पूरा करने के लिए उसके इरादों का पक्का होना भी बहुत आवश्यक है। जो लोग मन में शंका रखकर कोई भी कार्य करते हैं, सफलता ऐसे लोगों से कोसों दूर रहती है। लेकिन कामयाबी के सपने देखने और इसके लिए कर्मठता से कर्म करते हुए मंजिल की दिशा में लगातार आगे बढ़ने वाले व्यक्ति को सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। ऐसी ही कुछ सीख देती है यह कहानी। एक शहर में एक लड़का अपने पिताजी के साथ रहा करता था। उसके पिता किसी बड़े आदमी के घोड़े के अस्तबल में काम किया करते थे। वह देखा करता था कि किस तरह उसके पिता पूरे दिन घोड़ों के साथ रहते है और इतनी मेहनत करते है फिर भी उन्हें वो मान सम्मान कभी नहीं मिलता जो उस घोड़े के मालिक को मिलता है।  तभी उस लड़के ने भी सपना देखना शुरू कर दिया कि एक दिन उसके पास भी इतनी ही दौलत होगी और उसके पास भी घोड़ों का एक बड़ा रेंच होगा और वह उनका मालिक भी बनेगा। एक दिन स्कूल में सभी बच्चो से कहा गया कि वो लोग घर जाकर अगली सुबह एक लेख लिखकर लायेंगे जिसमे ये होगा कि वो बड़े होकर क्या करना चाहते है और क्या...