Gandhi Jayanti:बापू के जीवन से सीखें सफलता के ये 5 मंत्र

 


दुनिया भर को अहिंसा का मंत्र देने वाले महात्मा गांधी की 151वीं जयंती 2 अक्टूबर, 2020 को मनाई जाएगी। गांधीजी ने न सिर्फ देश को आजादी दिलवाई बल्कि अपने पूरे जीवन को एक प्रेरणा के रूप में लोगों के सामने रख दिया। बापू का जीवन उन लोगों को खास प्रेरणा देता है जो जीवन में आने वाली परेशानियों से जल्द घबरा जाते हैं। आइए सीखते हैं गांधी जी के जीवन से वो 5 गुण जो आपको भी ले चलेंगे सफलता की राह पर।    

1-आपका भविष्य आपकी आज की सोच पर निर्भर है-
आपका भविष्य इस बात पर निर्भर है कि आप आज क्या सोचते और करते हैं। लोग अकसर यही फैसले करने में गलतियां कर बैठते हैं। वे अपने कल के बारे में नहीं सोचते और सिर्फ 'आज' पर ही अपना समय, धन खर्च कर देते हैं। बापू कहा करते थे, अगर वर्तमान में फैसले सही होंगे तो भविष्य भी अच्छा होगा। 

2-ज्ञान  बांटने से बढ़ेगा-

कहते हैं कि ज्ञान जितना बांटोगे उतना बढ़ेगा। इसलिए सभी की मदद करें। इससे आपका व्यक्तित्व निखरेगा। ज्ञान बढ़ेगा। 

3-धैर्य का दामन न छोड़ें-

गांधीजी का तीसरा मंत्र कहता है कि कोई भी कार्य करते समय धैर्य का दामन न छोड़ें। किसी भी काम में सफलता हासिल करने के लिए राह में आने वाली परेशानियों से लड़ते रहें। सफलता के लिए आगे बढ़ते रहे।

4-वित्तीय अनुशासन -

जरूरी है कि आप अपने लिए वित्तीय अनुशासन अपनाए। कल के लिए बचत करें। उस बचत को सही जगह और सही मिश्रण के साथ निवेश भी करें। 

5-मजबूत चरित्र-

महात्मा गांधी का जीवन उनके मजबूत चरित्र की पहचान हैं। उनका आत्मविश्वास, दृढ़ निश्चय, अटूट साहस और अदम्य धीरज उन्हें उनके लक्ष्य यानी आजादी तक लेकर गए। उन्होंने करोड़ों लोगों को अपना मुरीद बनाया।  

Comments

Popular posts from this blog

Success story || अपनी सोच से इंसान भिखारी या सम्राट होता है

सोहबत का असर महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन